31.8.09

इसरो का भुवन क्या गूगल अर्थ को टक्कर दे पायेगा.....???

गूगल ने जाल दुनिया में अपना साम्राज्य फैला रखा है, और गूगल की ही एक सुविधा है गूगल अर्थ जिसने कई बार भारतीयों की भावनाओ को ठेस पहुचाया है! कई बार भारत का हिस्सा चीन और पकिस्तान में दिखाया गया है और कई विवादों को जन्म दिया है! हमारे कई ब्लॉगर भाइयो ने तो इससे आहत होकर अपना ब्लॉग ही गूगल से वर्डप्रेस पर स्थानांतरित कर लिया ! मगर भारत सरकार के अन्तरिक्ष विभाग ने गूगल को टक्कर देने के लिए और अपनी संप्रभुता बनाये रखने के लिए अपना खुद का एक सॉफ्टवेर तैयार किया है जिसका नाम है भुवन (जैसा की आप जानते है ये पृथ्वी का संस्कृत नाम है) !



यह पूर्णतः स्वदेशी सॉफ्टवेर है, और इसरो का दावा है कि भुवन की मदद से आप १० मीटर की ऊंचाई तक से देख सकते है, यानि कि आप घर की छत तक देख सकते है!! जबकि गूगल अर्थ आपको २०० मीटर उचाई से ही द्रश्य दिखाता है !! अभी भुवन सिर्फ ५५ मीटर तक का रेसोलुशन दिखा रहा हैं! जो कि धीरे धीरे बढेगा, ऐसा क्यों??? इसका कारण मैं भी नहीं जान पाया !!!

भुवन में सभी संवदेनशील स्थानों जैसे सैनिक छावनी और सेना के संस्थान, नाभिकीय उर्जा केंद्र (एटॉमिक रिसर्च सेंटर) को सुरक्षा कि दृष्टि से नहीं दिखाया गया हैं जो कि एक बहुत ही अच्छी बात है !! साथ ही यहाँ पर मौसम और जलवायु परिवर्तन के बारे में भी जानकारी दी गयी हैं !!


मगर फिर भी देखा जाये तो अभी भुवन को और विकसित होने कि जरुरत है, दावो के बावजूद भी भुवन में गूगल अर्थ जैसे साफ़ तस्वीर नहीं दिख रही हैं!!!

आप भी यहाँ पर जाये और देखे नए इंडियन गूगल अर्थ यानि कि भुवन को......

एक महत्वपूर्ण बात और आपको भुवन कि साईट पर जाने के बाद रजिस्टर करना होगा (जहाँ २,५५००० से भी ज्यादा लोग रजिस्टर है !!)....

और रजिस्टर करने के बाद प्लग-इन डाउनलोड करना होगा.....!!!

और फिर आपके डेस्कटॉप पर भुवन का आइकन होगा जिसके द्वारा आप भुवन से भुवन कि सैर कर सकेंगे........!!!!



3 comments:

Vinay said...

देखते हैं, बढ़िया जानकारी है!

वीनस केसरी said...

log in karne ka pryaas kiya tha asafal rahe fir se karke bekhte hain

venus kesari

Gyan Darpan said...

भुवन को आजमा कर देखा था अभी यह गूगल अर्थ से कोसो दूर है ! आने सही कहा अभी इसे और विकसित करने की जरुरत है मै तो समझता हूँ कि इसरो ने इसे जारी करने में जल्द बाजी करदी |

Post a Comment

©2008-09 TECHNODHABA:आपका तकनीकी मित्र......
सर्वाधिकार असुरक्षित by TECHNNODHABA

सीखो बहुत कुछ Powered by Blogger