16.2.10

हिंदी में लिखे या चेट करे, बिना किसी कॉपी पेस्ट के ...

क्या आप हिंदी में चेटिंग करना चाहते हैं और बार बार कॉपी पेस्ट करने से परेशान है, तो आपके लिए गूगल बाबा लाया हैं एक नया औजार "गूगल बुक मार्क" | जिसके द्वारा आप बस एक क्लिक में हिंदी में लिख सकते है अपने browser में कही भी.. | वो भी बिना किसी कॉपी पेस्ट के..!!!


मगर इसकी सेटिंग के लिए आपको अपने कीमती समय में से २ मिनट निकालने  होंगे... आपको अपने browser के हिसाब से सेटिंग करनी होगी, गूगल  का एक छोटा सा कोड हैं जिसे आपको अपने browser में  बुक मार्क करना होगा.. 

ये कोड गूगल की एवं दूसरी वेबसाइट में भी काम करता हैं आप गूगल की सर्विस जैसे मेल, ब्लॉग, चेट आदि में तो हिंदी में लिख ही सकते हैं इसके अलावा विकिपीडिया, लेब्स आदि में भी उपयोग कर सकते हैं, जैसे ही आप अपने browser में बुक मार्क करते हैं, कुछ इस तरह का लिंक दिखाई देगा  [अ Type in Hindi]


जब भी आप इस बुक मार्क पर क्लिक करेंगे आप इंडिक ट्रांसलिटरेट को इनेबल कर लेंगे और जहा भी आप लिखेंगे, वह हिंदी में लिख पायंगे | जब भी आपको हिंदी में लिखना बंद करना हो, आप फिर से उस बुक मार्क पर क्लिक कर ले, फिर से  इंग्लिश में लिख पायंगे | बुक मार्क की सेटिंग करने के लिए विभिन्न browser के अलग अलग तरीके हैं, जो की आप गूगल के इस पेज से देख सकते हैं... कोई भी परेशानी बेहिचक मुझे बता सकते हैं..!!

18.1.10

हमारी एक दिन कि पोस्ट और न्यूयोर्क टाइमस् के १९ साल....!!

हम में से बहुत से लोगो को नहीं पता है कि इन्टरनेट की दुनिया कितनी बड़ी हैं... मगर अगर हम ये आकडे देखे तो हमारी आखे खुली रह जाएगी... हम दिन भर जिस इन्टरनेट से जुड़े रहते हैं वहा पर कितने और हमारे जैसे लोग इन्टरनेट पर काम करते हैं और सब लोगो के दिन भर का लेखा जोखा एक साथ मिला कर देखा जाये तो हम पायंगे कि....

१> २१० बिलियन से भी ज्यादा मेल एक दिन में भेजे जाते हैं, जो कि united state में पुरे साल में भेजे जाने वाले पत्रों की कीमत से भी कही ज्यादा हैं..!!

२>  flikker पर रोज ३ मिलियन फोटो अपलोड किये जाते हैं, जो कि एक ३ लाख ७५ हजार पेज के फोटो एल्बम को भरने के लिए पर्याप्त हैं..!!

३> ४३ करोड़ 3 लाख ३९ हजार ५४७  गीगाबाइट डाटा मोबाइल फोन द्वारा रोज पूरी दुनिया में भेजा जाता हैं जो कि १.७ मिलियन सी डी  या ९.२ मिलियन डी वी डी या ६३.९ ट्रिलियन फ्लोपी डिस्क को भरने के लिए पर्याप्त हैं..!!

४> १४५ मिलियन डालर रोज मोबाइल सर्विस से कमाए जाते हैं और १३ मिलियन रोज मोबाइल विडियो गेम से कमाए जाते हैं..!!

५>  ७ लाख नए लोग रोज फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाते हैं जो की गुयाना देश की जनसँख्या के बराबर हैं..!!

६> रोज ४५ मिलियन स्टेटस अपडेट किये जाते हैं और ५ मिलियन ट्वीटस किये जाते हैं..!!

७> ब्लॉगर रोज ९ लाख लेख पोस्ट करते हैं, जो कि न्यूयोर्क टाइमस् को १९ बरस तक छापने के लिए पर्याप्त हैं..!!

तो देखा आपने कितनी बड़ी हैं ये दुनिया, आप इस फोटो में इस चीज को और अच्छे से देख सकते हैं.. (चित्र को बड़ा करने के लिए चित्र पर क्लिक करे)...!!

ये चित्र भेजा है श्री कीर्तिश भट्ट ने.....!!

अगली पोस्ट में पढ़िए किस तरह करे हिंदी में चेटिंग....!!!

8.1.10

ऑनलाइन गाने सुने वो भी बिना बफ्फ़रिंग के.....


सभी ब्लॉगर साथियों को नमस्कार... !!

सेमेस्टर परीक्षाओ के कारण ब्लॉग से थोडा दूर रहा, मगर अब फिर से हाजिर हु....!!! आज की मेरी पोस्ट है
ऑनलाइन गानों को लेकर...!!

क्या आप भी ऑनलाइन गाने  सुनने के शोकिन हैं और बफरिंग से परेशान हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर हैं | सभी वेबसाइट में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए रेडिफ ने भी एक बहुत ही अच्छी सेवा की शुरुआत की है जिससे कि आप बिना ज्यादा समय गवाए सीधे गाना सुन सकते हैं....!!

जी हा रेडिफ ने अपने पोर्टल पर ऑनलाइन गाने सुनने की सुविधा उपलब्ध करवाई हैं और वो भी मात्र कुछ सेकंड की बफ्फ़रिंग पर यानि की आपने क्लिक किया और गाना चालू !! आप यहाँ पर हिंदी के अलावा दुनिया के कई भाषाओ में गाने सुन सकते हैं !! आप अपने मनपसंद गाने खोज भी सकते हैं !! मैंने तो अपने विनंप को कुछ दिनों के लिए छुट्टी दे दी हैं...!!



आप भी यहाँ जाये और सुने अपने मनपसंद गाने वो भी बिना बफ्फ़रिंग के....!!

यहाँ कई यूज़र है जो गाने stream करते रहते हैं आप उनके फोल्लोवेर भी बन सकते हैं..!!

आप यहाँ जाकर बहुत से गानों की सूचि में से मनपसंद गाने को चुने और play  पर क्लिक करे... गाना चालू ...!!!

©2008-09 TECHNODHABA:आपका तकनीकी मित्र......
सर्वाधिकार असुरक्षित by TECHNNODHABA

सीखो बहुत कुछ Powered by Blogger