8.1.10

ऑनलाइन गाने सुने वो भी बिना बफ्फ़रिंग के.....


सभी ब्लॉगर साथियों को नमस्कार... !!

सेमेस्टर परीक्षाओ के कारण ब्लॉग से थोडा दूर रहा, मगर अब फिर से हाजिर हु....!!! आज की मेरी पोस्ट है
ऑनलाइन गानों को लेकर...!!

क्या आप भी ऑनलाइन गाने  सुनने के शोकिन हैं और बफरिंग से परेशान हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर हैं | सभी वेबसाइट में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए रेडिफ ने भी एक बहुत ही अच्छी सेवा की शुरुआत की है जिससे कि आप बिना ज्यादा समय गवाए सीधे गाना सुन सकते हैं....!!

जी हा रेडिफ ने अपने पोर्टल पर ऑनलाइन गाने सुनने की सुविधा उपलब्ध करवाई हैं और वो भी मात्र कुछ सेकंड की बफ्फ़रिंग पर यानि की आपने क्लिक किया और गाना चालू !! आप यहाँ पर हिंदी के अलावा दुनिया के कई भाषाओ में गाने सुन सकते हैं !! आप अपने मनपसंद गाने खोज भी सकते हैं !! मैंने तो अपने विनंप को कुछ दिनों के लिए छुट्टी दे दी हैं...!!



आप भी यहाँ जाये और सुने अपने मनपसंद गाने वो भी बिना बफ्फ़रिंग के....!!

यहाँ कई यूज़र है जो गाने stream करते रहते हैं आप उनके फोल्लोवेर भी बन सकते हैं..!!

आप यहाँ जाकर बहुत से गानों की सूचि में से मनपसंद गाने को चुने और play  पर क्लिक करे... गाना चालू ...!!!

4.10.09

दोनों ने कहा हम चलेंगे थाम बाह, ऑरकुट चला फेसबुक की राह...!!!


भारत में फेसबुक के बढ़ते हुए प्रचार को देखते हुए, ऑरकुट ने भी अपनी कमर कस ली हैं !! ऑरकुट ने अभी २ नए फीचर्स डाले हैं , जो कि फेसबुक से ही प्रेरित हैं !! और ये सुविधाए कुछ हद  तक  ऑरकुट से फेसबुक पलायन को रोकने में कामियाब भी सिद्ध होंगी..!! ये दोनों सुविधाओ को विस्तार से समझते हैं, और किस तरह से ब्लॉगर इसका फायदा उठा सकते है इसे भी समझते हैं...!!!

ब्लॉगर भाइयो को खास ध्येय होता है कि जो भी अपने ब्लॉग पर लिखा हैं उसे अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाए, जिससे  सभी लोग ब्लॉग को पढ़े और उससे क्या होगा सभी जानते हैं :) ....
अब बात करते हैं ऑरकुट कि नयी सुविधाओ कि...

१> फ्रेंड सुझाव
२> प्रमोशन

१>  इस सुविधा के द्वारा आपको ऑरकुट कुछ नए दोस्त सुझाता है, आप चाहे तो सुझाव मान कर दोस्ती का न्योता भेज सकते हैं या सुझाव कूड़े के डिब्बे में डाल सकते है !! सुझाव आपके होम पेज पर ही आते हैं !!

२> प्रमोशन द्वारा आप अपने किसी भी नए इवेंट को प्रमोट कर सकते हैं, और ब्लॉग जगत में तो हर ब्लॉग पर रोज कुछ न कुछ नया होता ही रहता हैं आप जैसे ही कोई नया इवेंट बनाते हैं आपके मित्र कि प्रोफाइल में विज्ञापन की जगह आपका इवेंट दिखाया जाता हैं...!!!
इसके आलावा आप अपने प्रोफाइल में जो एल्बम है उनके फोटो (जो एल्बम पब्लिक शेयर हैं वही..) को भी प्रमोट कर सकते हैं आप विडियो भी प्रमोट कर सकते हैं !!

इसके आलावा आप ये भी देख सकते हैं कि कितने लोगो ने आपके प्रमोशन को देखा, क्लिक किया, डिलीट या स्प्रेड (बढाया) किया हैं!!! आप एक से ज्यादा भी प्रमोशन बना सकते हैं तथा किसी भी प्रमोशन को किसी भी  वक्त रोक सकते हैं या डिलीट कर सकते हैं!!



ये प्रमोशन दिखते कहाँ हैं ??
ये प्रमोशन ऑरकुट में आपकी और आपकी फ्रेंड कि प्रोफाइल में दिखते हैं एवं जहा आपकी फ्रेंड लिस्ट आती हैं (My Friends..) ठीक उसके ऊपर यानि कि विज्ञापन कि जगह पर आते हैं, ना चाहते हुए भी सभी को देखने पड़ते हैं... :D

क्या प्रमोशन नहीं देखना हो तो हटा सकते हैं ??
जी हां, अगर आप किसी प्रमोशन को नहीं देखना चाहते हैं तो प्रमोशन बॉक्स में ही सबसे नीचे सीधे हाथ की और एक कूड़े का डिब्बा होता हैं आप उसे क्लिक कर सकते हैं...

क्या करे अगर प्रमोशन अच्छा लगे तो ??
अगर आपको प्रमोशन अच्छा लगता है तो आप उस प्रमोशन को "cool, promote it!" पर क्लिक करके और भी दोस्तों में फैला सकते हैं...
अब हम वापस आते हैं की मित्र सुझाये सुविधा पर... अभी तक तो आपमें से कई और हम भी मित्र सुझाव नहीं पसंद आने पर खारिज कर देते थे, मगर जब मुझे प्रमोट के बारे में पता चला तो मित्र सुझाव भी एक महत्वपूर्ण सुविधा लगी...!! क्योकि जितने ज्यादा मित्र होंगे, उतने मित्रो में प्रमोशन और उतने क्लिक करेंगे.... :D

आपको भी ये सुविधाए फेसबुक जैसी लगी या नहीं जरुर बताए???
ये अभी नए फीचर है इसके बारे में और भी जानकारी मिले तो आप सभी के साथ जरुर साझा करे !!!

©2008-09 TECHNODHABA:आपका तकनीकी मित्र......
सर्वाधिकार असुरक्षित by TECHNNODHABA

सीखो बहुत कुछ Powered by Blogger